एयरपोर्ट पर पत्नी संग रोके गए भारतपे के Ex-CEO अश्नीर ग्रोवरः गिनाए ये फैक्ट्स, बोले- ड्रामा नहीं...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 05:26 PM IST

Ashneer Grover Latest News: इस बीत, सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के न्यूयॉर्क जा रहे जोड़े को दिल्ली में अपने आवास पर लौटने और ईओडब्ल्यू के नेतृत्व में चल रही जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। जांच की प्रकृति या ग्रोवर और जैन के खिलाफ विशिष्ट आरोपों का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

Ashneer Grover Latest News: भारतपे के पूर्व मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को तब असुविधा का सामना करना पड़ा, जब उन्हें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया। शुक्रवार (17 नवंबर, 2023) को पुलिस की ओर से बताया गया कि उनके खिलाफ जारी लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) के तहत ऐसा किया गया।

Ashneer Grover

भारतपे के पूर्व मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन। (फाइल)

खबर की पुष्टि करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से संयुक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) सिंधु पिल्लई ने बताया कि उन्हें ईओडब्ल्यू की ओर से जारी एलओसी पर गुरुवार रात हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। हालांकिस उन्‍होंने और अधिक जानकारी साझा करने से इन्कार कर दिया।

End of Feed