'हम होंगे कंगाल एक दिन'... ढीले नहीं पड़े विवादों के सरताज कुणाल कामरा के तेवर, गाना जारी कर शिवसेना पर फिर निशाना

कुणाल कामरा का यह ताजा वीडियो मुंबई पुलिस द्वारा शिंदे पर कटाक्ष करने के मामले में उन्हें सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी करने के कुछ ही घंटों बाद आया है।

Kunal Kamra: विवादों में घिरे स्टैंड अब कॉमेडियन कुणाल कामरा के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। तमाम आलोचनाओं और विवादों के बीच कामरा ने शिवसेना कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए एक नया गाना शेयर किया है। मुंबई के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ के बाद कामरा शिवसेना और सरकार के निशाने पर हैं और इसी बीच उन्होंने नया गाना जारी किया है। अपने कॉमेडी शो में उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया था। कामरा शिवसेना में 2022 में विभाजन को लेकर शिंदे पर 'देशद्रोही' का तंज कसा था जिसके बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इससे भड़के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की थी।

Kunal kamra

कुणाल कामरा

हम होंगे कंगाल...

नए वीडियो में स्टैंड-अप कॉमेडियन कामरा ने एक तरफ 'हम होंगे कंगाल' गाते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ स्टूडियो में शिवसेना द्वारा तोड़फोड़ के दृश्य दिख रहे हैं। वीडियो में कामरा 'हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में है अंधविश्वास, देश का सत्यानाश' गा रहे हैं, तो दूसरे दृश्यों में शिवसेना कार्यकर्ताओं को मुंबई के लोकप्रिय कॉमेडी क्लब में कुर्सियां फेंकते और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

End of Feed