देश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 5 आतंकी ढेर

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इससे पहले भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था। कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकी इस क्षेत्र का इस्तेमाल बांडीपोरा सोपोर और श्रीनगर के रास्ते दक्षिण कश्मीर जाने के लिए करते हैं।

Image

म्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के बेहिबाग क्षेत्र स्थित कद्देर गांव में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। गुरुवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया है, इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन का सबसे लंबे समय तक जिंदा रहने वाला कमांडर फारूक अहमद भट उर्फ फारूक नाली कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। उसके साथ 04 अन्य आतंकवादी भी मारे गए। कई और आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से ऑपरेशन चलाया गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर चलाया गया ऑपरेशन

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। सेना के चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना ने कुलगाम में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। संदिग्ध गतिविधि देखी गई। आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई।

बता दें कि हाल ही के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं। इस दौरान सुरक्षाबलों के जवान भी घायल हुए हैं। चिंता की बात यह है कि आतंकी गतिविधियां अब जम्मू-कश्मीर के उन इलाकों में भी फैल रही हैं, जो इस तरह की घटनाओं से अब तक मुक्त थे, जैसे कि कश्मीर में श्रीनगर और जम्मू में चिनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ के इलाके। कश्मीर में लगातार आतंकवाद विरोधी अभियानों ने आतंकवादियों को पहाड़ों और उन क्षेत्रों में धकेल दिया है जो आतंकवाद से मुक्त थे, जहां वे छिपते हैं। सूत्रों का कहना है कि बढ़ते आतंकवाद और आतंकवादियों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों के इस्तेमाल से खतरा बढ़ा है। लगातार हो रहे हमलों ने राजनीतिक आलोचना को जन्म दिया है, सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है और लोगों की चिंता को बढ़ाया है। पिछले कुछ वर्षों में कश्मीर घाटी को जम्मू से विभाजित करने वाले पीर पंजाल क्षेत्र में आतंकवाद में उछाल देखा गया है। विश्लेषकों का कहना है कि जम्मू और कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति की आवश्यकता है जिसमें खुफिया जानकारी जुटाना और सुरक्षाबलों के बीच बेहतर समन्वय शामिल है। आतंकवाद का बढ़ता ग्राफ क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा ग्रिड का पुनर्मूल्यांकन और सुदृढ़ीकरण की तत्काल आवश्यकता को भी उजागर करता है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article