देश

Hyderabad: कृष्णा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी वाली कॉल झूठी निकली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 07:08 PM IST

रेलवे विभाग को आदिलाबाद से तिरुपति जाने वाली कृष्णा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी का फोन आया। धमकी भरा कॉल तब किया गया जब ट्रेन मौलाली रेलवे स्टेशन पर थी। हालांकि, बम की धमकी अफवाह निकली।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

रेलवे विभाग कोआदिलाबाद से तिरुपति जाने वाली कृष्णा एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी का फोन आया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौलाली रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरी ट्रेन की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला, गौरतलब है कि ट्रेन कुछ देर में सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी धमकी भरा फोन आया।

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के सुरक्षाकर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया है. रेलवे पुलिस ने अज्ञात कॉल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गौर हो कि कृष्णा एक्सप्रेस 17406 प्रतिदिन आदिलाबाद और तिरुपति के बीच चलती है। यह आदिलाबाद से रात 8:45 बजे शुरू होती है और अगले दिन सुबह 5:45 बजे सिकंदराबाद पहुंचती है। यह 24 घंटे के बाद तिरुपति पहुंचने के लिए 1,228 किमी की दूरी तय करती है।

ध्यान रहे कि पिछले साल नवंबर में हुई ऐसी ही एक घटना में हैदराबाद पुलिस को बम की धमकी का फोन आया था। आईएस सदन रोड इलाके में मंदिरों और मस्जिदों में तलाशी ली गई। बाद में पता चला कि यह फर्जी कॉल थी। शहर के आईएस सदन रोड इलाके में मंदिरों और मस्जिदों सहित विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article