कोलकाता में लेडी डॉक्टर से दरिंदगी: हत्या के बाद देर तक सोता रहा आरोपी, सबूत मिटाने के लिए धोए खून लगे कपड़े, लेकिन...

Kolkata woman doctor rape and murder: कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर चला गया था और शुक्रवार सुबह देर तक सोता रहा। जागने के बाद उसने सबूत नष्ट करने के लिए अपराध के दौरान पहने हुए कपड़ों को धोया। तलाशी के दौरान उसके जूते मिले, जिन पर खून के धब्बे थे।

Kolkata woman doctor rape and murder: कोलकाता के एक अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से बलात्कार और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर लौट आया और सो गया। अगली सुबह सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धो लिए। हालांकि, पुलिस को आरोपी के जूते पर खून के निशान मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक नगर निकाय स्वयंसेवक है, उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Kolkata Doctors Protest

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन।

उधर, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने तीन दिन में दूसरी बार रविवार को चिकित्सा प्रतिष्ठान का दौरा किया और प्रदर्शनकारी चिकित्सकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने दावा किया कि जांच पारदर्शी है और लोगों से अफवाहें न फैलाने का आग्रह किया। गोयल ने कहा, अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी घर चला गया था और शुक्रवार सुबह देर तक सोता रहा। जागने के बाद उसने सबूत नष्ट करने के लिए अपराध के दौरान पहने हुए कपड़ों को धोया। तलाशी के दौरान उसके जूते मिले, जिन पर खून के धब्बे थे।

End of Feed