Kolkata Earthquake: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तेज भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। बताया गया कि 5.0 तीव्रता का यह भूकंप था, जहां घबराहट के मारे लोग अपने दफ्तरों, घरों से बाहर निकल आए। पूरे कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में था। कोलकाता में यह भूकंप दोपहर करीब 1.20 बजे के बाद महसूस किया गया। शहर में भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहा।
कोलकाता में तेज भूकंप के झटके हुए महसूस, 5.0 रही तीव्रता
शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में सतखीरा के पास था। इसकी तीव्रता का अंदाजा 4.9 से 5.4 के बीच लगाया गया है।बताया जा रहा है कि शहर में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं। जहां पूरे कोलकाता और आस-पास के इलाकों में रहने वालों में घबराहट का माहौल बन गया। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का सेंटर भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बांग्लादेश में सिर्फ 3 km अंदर था।
डरावना था भूकंप
ET की रिपोर्ट में बताया गया कि बांग्लादेश में 5.4 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने के बाद शुक्रवार को कोलकाता में तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, भूकंप 35 km (21.75 मील) की गहराई पर था।
हालांकि पश्चिम बंगाल की राजधानी में भूकंप के मैग्नीट्यूड को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन लोगों ने X पर इस घटना की पुष्टि की और कुछ लोगों ने इसे 'डरावना' बताया। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में, यूजर्स ने अपने अनुभवों को शेयर करते हुए कई फोटो, वीडियो और मैप शेयर किए।
एक लोकल लड़की ने बताया, 'हम अपने सोफे पर बैठे थे, तभी हमें अचानक झटके महसूस हुए। हम अपने घर से बाहर भागे। सोफा और पंखा हिल रहे थे, टेबल पर रखी एक बोतल नीचे गिर गई। हम सब नीचे भागे...'
देखें वीडियो
अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से सावधान रहने को कहा है। फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन अचानक आए भूकंप ने लोगों को सतर्क कर दिया।
