TMC और BJP में तेज हुई जंग, दोनों दलों ने किया आंदोलन का ऐलान, आज से फिर प्रदर्शनों का दौर

तृणमूल की छात्र शाखा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि छात्र संघ अपराधियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए 30 अगस्त को हर कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने
  • आरजी कर अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ प्रदर्शनों की घोषणा
  • शुभेंदु अधिकारी ने कहा, बीजेपी ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए तीन रैलियां आयोजित करेगी

Kolkata RG Kar Hospital case: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राजकीय आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शनों की घोषणा की। तृणमूल की छात्र शाखा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि छात्र संघ अपराधियों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए 30 अगस्त को हर कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को धरना और रैलियां आयोजित की जाएंगी जबकि एक सितंबर को छात्राएं सहित महिलाएं बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड और मौजूदा कानूनों में संशोधन की मांग को लेकर पूरे दिन धरना देंगी। ममता ने ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई और सख्त दंड सुनिश्चित करने के लिए कानून पेश करने में विफल रहने पर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की।

Mamat vs shubhendu

बंगाल का सियासी रण

सुकांत मजूमदार का विरोध प्रदर्शनों का ऐलान

इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने 29 अगस्त से विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एस्प्लेनेड वाई चैनल पर धरना देंगे जबकि पार्टी की महिला इकाई 30 अगस्त को राज्य महिला आयोग कार्यालय का घेराव करेगी। मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए उन पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने, घटना को दबाने का प्रयास करने और कुछ व्यक्तियों को बचाने के लिए जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

End of Feed