PM Modi: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे हैं, वहां पहुंचकर उन्होंने लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित किया। लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कोलकाता मर्डर केस पर कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार भी लगातार कानून सख्त कर रही है। सरकार आती जाती रहेगी.. लेकिन जीवन की रक्षा और नारी गरीमा की रक्षा समाज और सरकार के रूप में हम सबका बड़ा दायित्व है।
कोलकाता मर्डर मामले पर जानें क्या बोले पीएम मोदी
महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए हमारी सरकार राज्य सरकारों के साथ है। नए कानूनों में नाबालिग के साथ हुए यौन अपराध पर फांसी का प्रावधान किया गया है। बेटियों के साथ शादी के नाम पर धोखे के कई मामले आते रहे है। पहले इसके लिए कोई स्पष्ट कानून नहीं था। भारतीय न्यया संहिता में शादी के झूठे वादों और छल को साफ-साफ परिभाषित किया गया है। केंद्र महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए राज्य सरकार के साथ है। पीएम ने कहा कि अगर पीड़ित महिलाएं पुलिस स्टेशन नहीं जाना चाहती हैं तो वे घर से ही ई-एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी पुलिस स्टेशन स्तर पर ई-एफआईआर के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा।
