Durga Pandal Stampede: PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान, शाह ने कार्यक्रम किए स्थगित, राष्ट्रपति मुर्मू सहित इन नेताओं ने जताया दुख

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद हुए हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे को लेकर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह,सीएम सुवेंदु अधिकारी तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी ने दुख जताया है।

कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के दौरान भीड़ बढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश और भारी भीड़ के कारण पंडाल का एक हिस्सा गिर गया जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में अभी तक 17 लोगों के मरने और 25 से ज्यादा के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राजनीतिक नेताओं ने दुख जताया है। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में रविवार के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे।

Durga Pandal Stampede

PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का किया एलान

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने भी आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, हादसे में घायल लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बात, कल के कार्यक्रम किए रद्द

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुखद खबर मिली है। उन्होंने इस संबंध में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से बात की है।

End of Feed