Kolkata case: अनशन पर बैठे डॉक्टर की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती; सरकार ने जांच के लिए भेजी स्पेशल टीम

Kolkata case: कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हत्या और रेप के बाद शुरू हुआ अनशन अभी तक चल रहा है। जूनियर डॉक्टर अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। धरना पर बैठे एक जूनियर डॉक्टर की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kolkata case: कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों में से एक की हालत बिगड़ने के बाद उसे बृहस्पतिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने यह जानकारी दी। चिकित्सक की पहचान अनिकेत महतो के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे चिकित्सकों में से एक हैं।

Kolkata Case

अनशन पर बैठे डॉक्टर की हालत बिगड़ी

अनशन कर रहे अनिकेत महतो की बिगड़ी तबीयत

वरिष्ठ चिकित्सक सुवर्ण गोस्वामी ने एक समाचार चैनल से कहा कि अनिकेत महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आरजी कर अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती किया जाएगा। महतो और कुछ अन्य लोग पिछले दो महीनों से पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। महतो के साथ मौजूद एक अन्य आंदोलनकारी डॉक्टर ने कहा कि उनकी नब्ज सामान्य से कम दर पर चल रही है और उनके अन्य स्वास्थ्य मानक भी सामान्य नहीं हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम को एस्प्लेनेड क्षेत्र में उस स्थल पर भेजा था, जहां चिकित्सक अनशन पर बैठे हैं ताकि पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सात चिकित्सकों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके।

End of Feed