Delhi police at rahul gandhi residence: राहुल गांधी(12 Tughlaq Lane residence) के घर पर दिल्ली पुलिस पहुंची और उनसे मुलाकाती। स्पेशल सीपी एल एंड ओ सागरप्रीत हुड्डा अपने दलबल के साथ नोटिस लेकर उनके घर गए थे। स्पेशल सीपी एल एंड ओ ने कहा कि हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए और वह हमें वह जानकारी देंगे जो हमने मांगी है। हमने एक नोटिस दिया है जिसे उनके कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है और यदि पूछताछ की जानी है तो हम करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लंबी यात्रा थी। उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और इसे संकलित करने के लिए समय चाहिए। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही जानकारी देंगे और सूचना मिलते ही हम अपनी कार्यवाही शुरू कर देंगे।
राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
पुलिस के मुताबिक भारत यात्रा के दौरान कश्मीर में राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने यौन शोषण की शिकार एक लड़की से बातचीत की थी, जब मैंने उससे पूछा कि क्या हम पुलिस को बुलाएं तो उसका जवाब था कि ऐसा करने से उसकी इज्जत मलिन होगी। लेकिन कांग्रेस ने सवाल किया कि आश्चर्य की बात है कि भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन के बीत जाने के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजने का ख्याल आया।
Rahul Gandhi said it was a long yatra and he met many people and needs time to compile it. He has assured us that h… t.co/qlkSUo2WHU
— ANI (@ANI) Mar 19, 2023
राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस
सागर प्रीत हुड्डा से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि राहुल गांधी ने बयान तो श्रीनगर में दिया था। उससे दिल्ली पुलिस का क्या लेना देना है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी। वो खुद यात्रा के दौरान उनके साथ थे। लिहाजा वो चाहते हैं कि अगर कोई पीड़ित है तो उसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। अगर मामला दिल्ली का है तो हम कानूनी तौर पर केस को आगे बढ़ाएंगे और यदि मामला किसी और प्रदेश का है तो उसके बारे में भी।
Delhi | Special CP (L&O) Sagar Preet Hooda arrives at the residence of Congress MP Rahul Gandhi in connection with… t.co/r3fVhGn155
— ANI (@ANI) Mar 19, 2023
'अमित शाह के इशारे पर गई दिल्ली पुलिस'
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि बिना अमित शाह के आदेश के दिल्ली पुलिस इतनी तेजी नहीं दिखाती। उनके आदेश पर ही दिल्ली पुलिस के लोग इस तरह राष्ट्रीय कद के नेता के घर इस तरह पहुंते। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें नोटिस मिली है और वो जवाब देंगे। लेकिन दिल्ली पुलिस के लोग उनके घर गए।
#WATCH | Without Amit Shah's order, it is not possible that police could show such audacity to enter the house of a… t.co/mJivMMdOcZ
— ANI (@ANI) Mar 19, 2023
स्पेशल सीपी ने क्या कहा
स्पेशल सीपी बताते हैं कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया था वो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनका कहना था कि कोई महिला रो रही थी। लेकिन उन्होंने नहीं देखा था। इसके साथ ही उस दिन के सभी वीडियो को बारीकी से देखा गया कोई मामला नहीं मिला। दिल्ली पुलिस उनसे संपर्क स्थापित करना चाहती थी। लेकिन वो विदेश दौरे पर थे। अब जब वो आ चुके हैं कि तो हम चाहते हैं कि विस्तार से जानकारी मिल सके ताकि पीड़ित का और नुकसान ना हो।
