देश

जानें- राहुल गांधी के घर क्यों पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस का हंगामा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 19, 2023, 01:31 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर सुबह सुबह दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी जब खुद पहुंचे तो हर कोई हैरान था। मीडियाकर्मियों ने स्पेशल सीपी से पूछा कि माजरा क्या है तो उनका जवाब था कि राहुल जी ने यौन शोषण की जिस पीड़ित का जिक्र किया था उसके बारे में जानकारी लेनी थी।

Image

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

Delhi police at rahul gandhi residence: राहुल गांधी(12 Tughlaq Lane residence) के घर पर दिल्ली पुलिस पहुंची और उनसे मुलाकाती। स्पेशल सीपी एल एंड ओ सागरप्रीत हुड्डा अपने दलबल के साथ नोटिस लेकर उनके घर गए थे। स्पेशल सीपी एल एंड ओ ने कहा कि हमने राहुल गांधी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समय चाहिए और वह हमें वह जानकारी देंगे जो हमने मांगी है। हमने एक नोटिस दिया है जिसे उनके कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है और यदि पूछताछ की जानी है तो हम करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लंबी यात्रा थी। उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की और इसे संकलित करने के लिए समय चाहिए। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही जानकारी देंगे और सूचना मिलते ही हम अपनी कार्यवाही शुरू कर देंगे।

पुलिस के मुताबिक भारत यात्रा के दौरान कश्मीर में राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने यौन शोषण की शिकार एक लड़की से बातचीत की थी, जब मैंने उससे पूछा कि क्या हम पुलिस को बुलाएं तो उसका जवाब था कि ऐसा करने से उसकी इज्जत मलिन होगी। लेकिन कांग्रेस ने सवाल किया कि आश्चर्य की बात है कि भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन के बीत जाने के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजने का ख्याल आया।

राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस

सागर प्रीत हुड्डा से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि राहुल गांधी ने बयान तो श्रीनगर में दिया था। उससे दिल्ली पुलिस का क्या लेना देना है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी। वो खुद यात्रा के दौरान उनके साथ थे। लिहाजा वो चाहते हैं कि अगर कोई पीड़ित है तो उसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। अगर मामला दिल्ली का है तो हम कानूनी तौर पर केस को आगे बढ़ाएंगे और यदि मामला किसी और प्रदेश का है तो उसके बारे में भी।

'अमित शाह के इशारे पर गई दिल्ली पुलिस'

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि बिना अमित शाह के आदेश के दिल्ली पुलिस इतनी तेजी नहीं दिखाती। उनके आदेश पर ही दिल्ली पुलिस के लोग इस तरह राष्ट्रीय कद के नेता के घर इस तरह पहुंते। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें नोटिस मिली है और वो जवाब देंगे। लेकिन दिल्ली पुलिस के लोग उनके घर गए।

स्पेशल सीपी ने क्या कहा

स्पेशल सीपी बताते हैं कि राहुल गांधी ने जो बयान दिया था वो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनका कहना था कि कोई महिला रो रही थी। लेकिन उन्होंने नहीं देखा था। इसके साथ ही उस दिन के सभी वीडियो को बारीकी से देखा गया कोई मामला नहीं मिला। दिल्ली पुलिस उनसे संपर्क स्थापित करना चाहती थी। लेकिन वो विदेश दौरे पर थे। अब जब वो आ चुके हैं कि तो हम चाहते हैं कि विस्तार से जानकारी मिल सके ताकि पीड़ित का और नुकसान ना हो।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article