पीएम मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर देश के महान सपूतों के नाम पर अंडमान के 21 द्वीपों के नाम रखे जाने का ऐलान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे पहले रॉस द्वीप के नाम से जाना जाता था।
परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखे गए अंडमान के 21 द्वीपों के नाम
पहले परमवीर चक्र विजेता
सबसे बड़े अज्ञात द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर रखा गया है। मेजर सोमनाथ ने 3 नवंबर, 1947 को श्रीनगर हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी।
और कौन-कौन से नाम शामिल
मेजर सोमनाथ शर्मा के साथ अन्य सभी परमवीर चक्र विजेता के नाम पर द्वीपों के नाम रखे गए हैं। जिनमें सूबेदार एवं कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह, कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (मानद कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।
𝐇𝐨𝐧𝐨𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐯𝐚𝐥𝐨𝐮𝐫 𝐚𝐧𝐝 𝐛𝐫𝐚𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐨𝐟 ‘𝐏𝐚𝐫𝐚𝐦𝐯𝐞𝐞𝐫𝐬’.In a historic decision, PM Shri @narendramodi named 21 islands of And… t.co/tvjHvjjMnJ
— ANI (@ANI) Jan 23, 2023
सरकार ने की थी घोषणा
सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए 2021 में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस घोषित किया था। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और नेताजी की स्मृति का सम्मान करने के लिए, 2018 में रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
