Yoga Diwas 2023 : 'वसुधैव कुटुंबकम' की चिंतनधारा को आगे बढ़ाने वाले और उसे जीने वाले भारत ने दुनिया को अनेक चीजें दी हैं। इन्हीं में से एक योग है। आज पूरी दुनिया योग को अपने जीवन में उतार कर उससे लाभान्वित हो रही है। भारत के महर्षियों, योगियों ने इस योग को देश और दुनिया में फैलाने का काम किया। प्राचीन गुरुओं से लेकर आधुनिक युग के योग गुरुओं ने भारत की इस प्राचीन विद्या के जरिए लोगों के आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। योग मानसिक शांति पाने एवं विकारों से दूर रहने में आज एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। एक समय तक योग तक पहुंच समाज के एक खास वर्ग तक सीमित थी लेकिन योग आज एक जन जागरण अभियान बन गया है। योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसके लाभ से अवगत कराने में कई महर्षियों एवं योगियों का योगदान रहा है-
योग को देश-दुनिया में फैलाने वाले भारत के गुरु।
