देश

Kisan Andolan: किसानों और सरकार के बीच इन तीन मुद्दों पर फंसा पेंच, यहां बनी बात

Kisan Andolan: केन्द्र सरकार और किसानों के बीच हुई बैठक में कई ऐसे विषय है जिनपर ना तो सरकरा झुकने को तैयार है ना ही किसान नेता। टाइम्स नाउ नवभारत की एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, सरकार और किसानों के बीच तीन ऐसे विषय है जिनपर अभी तक सहमति नही बन पाई है।

Image

किसान और सरकार के बीच इन विषयों पर अभी भी फंसा हुआ है पेंच

Photo : Times Now Digital

Kisan Andolan: चंडीगढ़ में हुई केन्द्र सरकार और किसानों की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बन गई तो कई मुद्दों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत की एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, सरकार और किसानों में हुई बातचीत में मुख्यत: तीन विषयों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। आइए जानते आखिर वो कौन से तीन विषय है जिन पर सरकार के साथ किसानों की सहमति अभी तक नही बन पाई है.....

टाइम्स नाउ नवभारत के पास एक्सक्लूसिव जानकारी

सूत्रों के मुताबिक, तीन मुद्दे जो सुलझ नहीं पा रहे

1. एमएसपी की लीगल गारंटी यानी कि इसके लिए कानून

2. एमएसपी तय करने का फॉर्मूला (एमएस स्वामीनाथन फॉर्मूला)

3. किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस करना

जानें बैठक के दौरान सरकार और किसानों ने क्या कहा

  • सरकार ने कहा न्यूनतम समर्थन मूल्य की लीगल गारंटी के आर्थिक पहलू पर विचार करना जरूरी, इससे महंगाई बढ़ेगी, सरकार पर और खर्च करने का दबाव बढ़ेगा।
  • किसानों ने अगली बैठक में सरकार से एमएसपी लागू करने के फ्रेमवर्क के साथ आने को कहा है।
  • स्वामीनाथन फार्मूले के हिसाब से ही एमएसपी मिले।
  • सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान किसान नेताओं का कर्ज माफी के मुद्दे पर नरम रुख दिखाई दिया।
  • बिजली संशोधन बिल पर सरकार ने किसान संगठनों को बताया कि किसानों को बिजली बिल में छूट मिलेगी।
  • किसान संगठन सरकार को पहले आंदोलन के दौरान हुए केसों की सूची सौंपेंगे, जिन्हे सरकार देखने के बाद वापस लेने पर फैसला लेगी।
  • लाल किले पर हुए हंगामे के विषय में बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें