Kisan Andolan: दिल्ली चलो मार्च के लिए किसान निकले, MSP पर अटकी बात! सिंधु बॉर्डर पर 12 लेयर की बैरिकेडिंग, नोएडा में डायवर्जन

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 13, 2024, 12:05 AM IST

Kisan Andolan: किसानों की ओर से रखे गई कई मांगों पर सहमति बन गई है, लेकिन एमएसपी को लेकर किसान अड़े हुए हैं। MSP की गारंटी पर केंद्र सरकार ने किसानों से कहा है कि कमेटी बना देते हैं। हाई पावर कमेटी में किसान भी होंगे।

Kisan Andolan: एमएसपी समेत अपनी विभिन्न मांगों तो लेकर देशभर के किसान दिल्ली चलो मार्च के लिए निकल गए हैं। मंगलवार से शुरू होने वाली किसानों के मार्च को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी बातचीत बेनतीजा रही हैा। वहीं किसानों के रोकने के लिए दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। नोएडा में किसानों के आगमन के देखते हुए कई रूटों पर डायवर्जन किया गया है।

kisan andolan

किसानों को रोकने के लिए सिंधु बॉर्डर के पास लगाई गई बैरिकेडिंग

End of Feed