Sarwan Singh Pandher: 'किसानों के खून से होली खेलना चाहती है सरकार...' सरवन सिंह पंढेर बोले- कहीं ऐसा न हो कि हम आपा खो दें

  • Produced by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Feb 21, 2024, 09:07 AM IST

Kisan Andolan Farmer Leader Sarwan Singh Pandher: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार एक हाथ आगे बढ़ाएगी तो किसान दो हाथ आगे बढ़ाने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आना चाहिए और एमएसपी पर कानून की घोषणा करके इस विरोध को समाप्त कर देना चाहिए।

Kisan Andolan Delhi: हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच के लिए कमर कस ली है। किसानों का कहना है कि या तो सरकार एमएसपी पर हमारी मांग को पूरा करे या फिर उन्हें दिल्ली जाने दिया जाए। इस समय करीब 14000 किसान 1200 ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे हुए हैं। किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर राजधानी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बड़ा बयान दिया है।

Sarvan Singh Pandher

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर

सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि केंद्र सरकार अर्धसैनिक बलों के द्वारा किसानों के खून से होली खेलना चाहती है। उन्होंने कहा, हमने अपनी ओर से बहुत प्रयास किए और बैठक में गए, लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा, सरकार को हमारी मांगे मान लेनी चाहिए।

End of Feed