हम चाहते थे कि यह सत्र शांतिपूर्ण हो- कांग्रेस ने जब प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर उठाया सवाल तो बोले किरेन रिजिजू

Pro-tem Speaker: कांग्रेस और बीजेपी प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे वार-पलटवार कर रही है। कांग्रेस बीजेपी पर परंपरा का पालन नहीं करने आरोप लगा रही है। प्रोटेम स्पीकर के रूप में ​भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब की नियुक्ति की गई है।

Pro-tem Speaker: 24 जून से लोकसभा के नए सत्र की शुरुआत होनी है। इस सत्र से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष जिस तरह से आमने सामने दिख रहे हैं, ये साफ है कि सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस समय प्रोटेम स्पीकर के मुद्दे पर आमने सामने है। कांग्रेस बीजेपी पर परंपरा का अनुसरण नहीं करने का आरोप लगा रही है, वहीं बीजेपी का दावा है कि सबकुछ नियमों के अनुसार हो रहा है। इस मामले पर अब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का बयान सामने आया है, जहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है।

Kiren Rijiju

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

End of Feed