'हमारे देश का अपमान न करें, इसके भारी परिणाम...'; न्यूयॉर्क में भारतीय झंडे के कथित अपमान पर भड़के रिजिजू

किरेन रिजिजू ने न्यूयॉर्क में भारतीय झंडे के कथित अपमान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किसी को भी RSS, BJP या सरकार की आलोचना करने की पूरी आजादी है, लेकिन देश और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के बाहर प्रदर्शन के दौरान भारतीय ध्वज के कथित अपमान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी आपत्ति जताई है। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रदर्शन का कथित वीडियो साझा करते हुए कहा कि हमारे देश का अपमान न करें, वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

किरेन रिजिजू।

किरेन रिजिजू। फोटो- एएनआई।

किरेन रिजिजू ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हम हमेशा कहते रहे हैं कि आप आरएसएस,भाजपा या सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हमारे राष्ट्र का अपमान मत कीजिए।' उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा, “मेरी बात ध्यान से सुनिए... हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत कीजिए। इसकी आपको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

End of Feed