देश

UP सरकार तानाशाह, दो या चार लोगों को मार मुस्लिमों को नहीं डरा सकते,AIMIM MLA का बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2023, 03:12 PM IST

Atique-Ashraf Shootout:अतीक अहमद की हत्या को आधार बना एआईएमआईएम विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

Atique-Ashraf Shootout: अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर सियासत गरम है। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी सवाल उठा चुके हैं, बिहार में अतीक के समर्थन में नारे लगे। इन सबके बीच एआईएमआईएम के विधायक मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल (Mohammad Ismail) ने विवादित बयान दिया है। जिसमें उन्होंने यूपी सरकार को तानाशाह(Dictator) बताया है। साथ ही Mufti Ismail ने कहा है कि 'मुसलमानों को यूपी सरकार डराना चाहती है। 2 से 4 लोगों को मारकर आप हिंदुस्तान में मुसलमानों को डरा देंगे तो यह सिर्प ख्वाब ही रह जाएगा। उन्होंने कहा कि एक खास समाज के खिलाफ नफरती माहौल बनाया जा रहा है। सवाल यह है कि यूपी की सरकार दूसरों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती है। क्यों खास वर्ग को ही निशाना बनाया जा रहा है। इस तरह के अन्याय के खिलाफ उनकी पार्टी मुहिम चलाती रहेगी। हमें यह समझना होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है तो उसका निस्तारण भी कानून के दायरे में ही होना चाहिए। आखिर इस तरह की व्यवस्था के जरिए तो जंगलराज स्थापित करने की परंपरा डाली जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article