Khan Sir Firing case: सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

Khan Sir: चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान ने कोचिंग संस्थान में कथित हवाई फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे। इस मामले में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनके सुरक्षा गार्ड फायरिंग करते दिखाई दिए, जिसके बाद दो गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गार्ड के बयान के आधार पर पटना के कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Khan Sir: देश के चर्चित शिक्षकों में से एक खान सर (फैजल खान) ने पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर न करने का फैसला किया है। उनके वकील ने जानकारी दी कि वो अग्रिम जमानत याचिका दायर करेंगे। बता दें कि कोचिंग संस्थान परिसर में हवाई फायरिंग मामले को लेकर उनपर कार्रवाई हुई है। खान सर पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पटना के कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बता दें कि मंगलवार रात को 15 से 20 लोगों के एक समूह ने खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और परिसर पर पथराव किया था।

khan sir news

कोचिंग संस्थान परिसर में फायरिंग को लेकर खान सर पर मुकदमा। PTI

गार्ड के बयान पर दर्ज हुआ केस

'खान ग्लोबल स्डटी' के बाहर गोलीकांड से जुड़े कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, उनमें खान सर के गार्ड ही फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पटना पुलिस ने फैजल खान के दो गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गार्ड के बयान पर ही शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

End of Feed