देश

खान सर का आरोप-बगल के कोचिंग वाले ने कराया हमला, बोले-चाहते हैं कम फीस में न पढ़ाऊं, सुनिए क्या कहा, Video

खान सर ने कहा कि गरीब बच्चों को भी पढ़ने का हक है। उन्होंने कहा कि 'मुख्य बात यह लगती है कि हम इतनी कम फीस में क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने अच्छे रिजल्ट क्यों मिल रहे हैं? हम एडमिनिस्ट्रेशन से अपील करते हैं कि वे सिक्योरिटी की चिंताओं को ध्यान में रखें, यह मानते हुए कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है।'

Image

मशहूर टीचर खान सर।

Photo : ANI

Khan Sir: मशहूर टीचर खान सर ने पटना स्थित अपने कोचिंग सेंटर पर हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में खान सर ने अपने पड़ोसी कोचिंग सेंटर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी कोचिंग सेंटर का संचालक नहीं चाहता कि वह कम फीस में बच्चों को पढ़ाएं। इस जलन में यह हमला किया गया। खान सर ने कहा कि गरीब बच्चों को भी पढ़ने का हक है। उन्होंने कहा कि 'मुख्य बात यह लगती है कि हम इतनी कम फीस में क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने अच्छे रिजल्ट क्यों मिल रहे हैं? हम एडमिनिस्ट्रेशन से अपील करते हैं कि वे सिक्योरिटी की चिंताओं को ध्यान में रखें, यह मानते हुए कि गरीबों को भी शिक्षा का अधिकार है।'

उन्हें लगा कि हमें दबा सकते हैं-खान सर

खान सर ने कहा, 'जब हजारों की संख्या में रिजल्ट आते हैं, तो कुछ एंटी-सोशल एलिमेंट्स को खतरा महसूस होता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं। हमलावरों ने ऑफिस में पूरी तरह से तोड़-फोड़ की और फायरिंग की। CCTV फुटेज अधिकारियों को दे दी गई है। हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने भी अपराधियों की पहचान कर ली है। वे पास के कोचिंग सेंटर के लोग हैं। हमें प्रोटेक्शन चाहिए; यह एडमिनिस्ट्रेशन का मामला है...यह सबको साफ है कि इसके पीछे पास के कोचिंग इंस्टीट्यूट का हाथ है। उन्होंने तो यह भी बयान दिया है कि वे खान सर के कोचिंग सेंटर को उड़ा देंगे।'

पुलिस कर रही मामले की जांच

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने खान सर के कोचिंग संस्थान के दफ्तर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। संस्थान के बाहर लगे पोस्टर और बैनर को भी पूरी तरह फाड़कर नुकसान पहुंचाया गया। गौरतलब है कि खान सर के संस्थान को पहली बार निशाना नहीं बनाया गया है, इससे पहले भी उनके ऊपर बम से हमला हो चुका है। यही वजह है कि इस बार पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है और वारदात स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाल रही है।

CCTV फुटेज पुलिस को सौंपी

पटना पुलिस के आला अधिकारियों (SSP और SP) ने खुद कमान संभालते हुए कोचिंग प्रबंधन से बातचीत की है। खान सर ने बताया कि घटना के सभी डिजिटल साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) पुलिस अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस 'कोचिंग वॉर' के पीछे शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article