'1 से 19 नवंबर तक Air India से यात्रा न करें...' खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने अब दी प्लेन उड़ाने की धमकी

Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannun: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से कहा है कि वे 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया में उड़ान न भरें। उसने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एयर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है।

Khalistani Terrorist Gurpatwant Singh Pannun: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को प्लेन उड़ाने की धमकी दी है। पन्नू ने एक वीडियो संदेश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से कहा है कि वे 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया में उड़ान न भरें। उसने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एयर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है।

Gurpatwant Singh Pannun

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू।

बता दें, पन्नू की यह धमकी तब आई है जब बीते कुछ दिनों से 100 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, सभी धमकियां फर्जी निकली थीं। पन्नू ने बीते साल भी लगभग इसी समय ऐसी ही एक धमकी दी थी। उसने कहा था कि दिल्ली के इंडिया गांधी हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा और 19 नवंबर को यह बंद रहेगा। इसके अलावा पन्नू इस तरह की कई धमकी देता रहता है।

End of Feed