देश

Kerala Blast: धमाके के लिए किया गया था 'सुतली बम' का इस्तेमाल! गिरफ्तार आरोपी पर लगाया गया यूएपीए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 07:29 AM IST

Kerala prayer meet blast: रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रार्थना सभा में बम धमाके के लिए मार्टिन ने एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रिगर सिस्टम के रूप में किया था। इसकी रेंज बहुत ज्यादा नहीं होती है। इसका मतलब यह है कि धमाके के समय इलेक्ट्रिक चार्ज को पूरा करने और आईईडी को ट्रिगर करने के लिए मार्टिन प्रार्थना सभा में ही मौजूद था।

Image

धमाके के लिए इस्तेमाल किया गया था सुतली बम!

Photo : Twitter

Kerala prayer meet blast: केरल के कन्वेंशन सेंटर में रविवार को हुए बम धमाके में ताजा अपडेट सामने आया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच में सामने आया है कि बम धमाके के आरोपी डोमिनिक मार्टिन ने बम बनाने के लिए सुतली बम का इस्तेमाल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्टिन ने सुतली बम के विस्फोटक और 7 से 8 लीटर पेट्रोल के इस्तेमाल से इस वारदात को अंजाम दिया था।

बता दें, सिलसिलेवार तरीके से किए गए धमाकों में 12 वर्षीय लड़की समेत तीन लोगों की जान चली गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। इनमें कुछ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। न्यूज साइट एचटी के हवाले से बताया गया है कि मार्टिन ने बम को विस्फोट करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी सिस्टम का इस्तेमाल किया था।

प्रार्थनासभा के पास ही मौजूद था मार्टिन

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रार्थना सभा में बम धमाके के लिए मार्टिन ने एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रिगर सिस्टम के रूप में किया था। इसकी रेंज बहुत ज्यादा नहीं होती है। इसका मतलब यह है कि धमाके के समय इलेक्ट्रिक चार्ज को पूरा करने और आईईडी को ट्रिगर करने के लिए मार्टिन प्रार्थना सभा में ही मौजूद था। एचटी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मार्टिन ने इंटरनेट से सुतली बम बनाना सीखा था।

आरोपी पर लगाया गया यूएपीए

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि डोमनिक मार्टिन की गिरफ्तारी सात बजे शाम को औपचारिक रूप से दर्ज की गई। विशेष जांच दल के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या के लिए सजा) तथा विस्फोटक कानून की धारा तीन के अलावा अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) भी लगाया गया है। आरोपी से विस्तार से पूछताछ की गयी। उसके अलावा अन्य सबूत भी जांच दल ने जुटाये हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने उसकी मदद की या नहीं, या कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल था या नहीं, ये सारी बातें विस्तृत जांच से सामने आयेंगी। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article