'फैसलों को ऊपरी अदालतों में सुधारा जाता है', कथित शराब घोटाले में दिल्ली कोर्ट के फैसले पर बोले केंद्रीय मंत्री रिजिजू

दिल्ली की एक अदालत ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील शराब नीति मामले में केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को आरोप मुक्त कर दिया। मामले में 'क्लीन चिट' मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने कहा कि वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए मामलों के संबंध में आरोप मुक्त करने के लिए अदालत में आवेदन दाखिल करेंगे।

Delhi Liquor Scam: कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित 23 लोगों को आरोपमुक्त किए जाने के निचली अदालत के फैसले पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने कांगड़ा में कहा कि 'निचली अदालत से फैसला देने में यदि कोई गलती हो जाती है, या तथ्यों को वह सही तरीके से नहीं देख पाती तो इसे ऊपरी अदालत में सुधारा जाता है, यही न्यायिक प्रक्रिया है। निचली अदालत का फैयला यदि गलत है तो बड़ी पीठ अथवा उच्च अदालतें उसे ठीक करती हैं। इस मामले में अपील दायर कर दी गई है। हालांकि, कोर्ट के फैसले पर उनके द्वारा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।'

Kiren Rijiju

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू।

अपशब्द बोलकर वह सुर्खियों में रहना चाहते हैं केजरीवाल

राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के बारे में केजरीवाल की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'वह कुछ भी बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द बोलकर वह सुर्खियों में रहना चाहते हैं। राजनीतिक रूप से वह हाशिए पर चले गए हैं। भारत में लोकतंत्र है और यहां सबको बोलने की आजादी है। हम किसी से उसकी आजादी नहीं छीन सकते।

End of Feed