कपूरथला हाउस में पंजाब के विधायकों के साथ केजरीवाल की बैठक खत्म, मान-सिसोदिया भी रहे मौजूद

Punjab MLAs in Delhi : राजनीतिक एक्सपर्ट्स भी विधायकों के दिल्ली बुलाने पर केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बैठक के लिए केजरीवाल पंजाब या चंडीगढ़ जा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं, दिल्ली पहुंचे विधायक और मंत्रियों ने इस सामान्य बैठक बताया। उनका कहना है कि इस तरह की बैठकें होती रहती हैं।

Punjab MLAs in Delhi : दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के विधायकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों की बैठक तलब की थी। हालांकि, इस बैठक को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही हैं। रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद केजरीवाल की नजर अब पंजाब के सीएम पद की कुर्सी पर है। राजनीतिक एक्सपर्ट्स भी विधायकों के दिल्ली बुलाने पर केजरीवाल की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बैठक के लिए केजरीवाल पंजाब या चंडीगढ़ जा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं, दिल्ली पहुंचे विधायक और मंत्रियों ने इस सामान्य बैठक बताया। उनका कहना है कि इस तरह की बैठकें होती रहती हैं।

Bhagwant Mann

दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई बैठक।

'केजरीवाल को पहले दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए'

पंजाब के विधायकों एवं विधायकों के साथ केजरीवाल की इस बैठक पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह उनकी पार्टी है। वह बैठक बुला सकते हैं लेकिन दिल्ली में हार के बाद तुरंत बैठक बुलाने का मतलब दूसरा हो जाता है। केजरीवाल दिल्ली का चुनाव हारे हैं तो पहले उन्हें दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए लेकिन उन्होंने पंजाब के विधायकों को बुला लिया। दिल्ली और पंजाब के लिए केजरीवाल के मॉडल नाकाम हो चुके हैं। केजरीवाल या तो पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं या सरकार में बदलाव चाहते हैं। पंजाब के लोग केजरीवाल और उनकी पार्टी से ऊब चुके हैं। केजरीवाल चाहें जितनी भी बैठकें करें उससे कुछ नहीं होने वाला है।

End of Feed