देश

दिल्ली शराब नीति घोटाले में अब KCR की बेटी के कविता आई ED के निशाने पर, पूछताछ के लिए भेजा समन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2024, 07:03 PM IST

ईडी की ओर से समन सोमवार, 15 जनवरी को जारी किए गए है। कविता को मंगलवार, 16 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जांच के तहत कविता से आखिरी बार मार्च 2023 में पूछताछ की गई थी।

Image

के कविता को ईडी ने भेजा समन (फोटो- Kalvakuntla Kavitha)

दिल्ली शराब नीति घोटाले में अब तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के कविता ईडी के रडार पर आ गई है। के कविता को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। साथ ही दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल भी ईडी के रडार पर आए हुए हैं।

16 जनवरी को पेशी

ईडी की ओर से समन सोमवार, 15 जनवरी को जारी किए गए है। कविता को मंगलवार, 16 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। जांच के तहत कविता से आखिरी बार मार्च 2023 में पूछताछ की गई थी।

क्या है के कविता पर आरोप

सितंबर में, जब कविता को प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी किया था, तो उन्होंने समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उस समय, अदालत ने कविता को अस्थायी राहत दी थी। ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को संदेह है कि 'साउथ ग्रुप' कहे जाने वाले लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर अब वापस ली गई दिल्ली शराब नीति को तैयार करने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। एजेंसी ने के कविता पर मोबाइल फोन नष्ट करने का भी आरोप लगाया है ताकि डिजिटल सबूत उन तक न पहुंच सकें।

के कविता का दावा

के कविता और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों ने इन आरोपों का जोरदार खंडन किया है। के कविता ने अभी तक ईडी द्वारा उन्हें सोमवार को जारी किए गए समन पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। सितंबर के समन पर कविता ने कहा था कि एजेंसी की कार्रवाई डराने-धमकाने की कोशिश है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि समन तेलंगाना चुनाव को ध्यान में रखकर जारी किया गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article