काशी विश्वनाथ: 11 मिनट 50 सेकेंड में बाबा के वर्चुअल दर्शन, जैसे गर्भगृह में 'भोलेनाथ' बरसा रहे हों विशेष कृपा

Digital Darshan in Kashi Vishwanath: इस 3डी तकनीक के द्वारा भोलेनाथ के भक्त 11 मिनट 50 सेकेंड में काशी और यहां के घाटों के इतिहास से भी रूबरू हो सकेंगे। इसके साथ ही आपको ऐसा लगेगा कि आप गर्भगृह में बैठकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हों। इसके जरिए काशी विश्वनाथ के भक्त उनकी पांचों पहर की आरती, भोग-प्रसाद में भी डिजिटली शामिल हो सकेंगे।

Digital Darshan in Kashi Vishwanath: अगर आप काशी आते हैं और बाबा भोलेनाथ के गर्भगृह से दर्शन करना चाहते हैं, उनकी पांचों पहर की आरती के साथ काशी के सभी घाटों का इतिहास जानना चाहते हैं तो चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। मंदिर प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ के भक्तों के लिए वर्चुअल रिएलिटी दर्शन की व्यवस्था की है। एक विशेष हेडसेट के जरिए बाबा के भक्त न केवल उनके दर्शन कर सकेंगे, बल्कि पांचों पहर की आरती, भोग-प्रसाद में भी डिजिटली शामिल हो सकेंगे।

Digital Darshan in Kashi Vishwanath

काशी विश्वनाथ मंदिर में डिजिटल दर

इन हेडसेट के जरिए भोलेनाथ के भक्त 11 मिनट 50 सेकेंड में काशी और यहां के घाटों के इतिहास से भी रूबरू हो सकेंगे। इसके साथ ही आपको ऐसा लगेगा कि आप गर्भगृह में बैठकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हों। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई गई इस वर्चुअल रिएलिटी दर्शन व्यवस्था का उपयोग करने वाले स्थानीय नागरिक चंदन रूपानी ने बताया कि यह आधुनिकता का आध्यात्म से जुड़ाव जैसा है। बहुत ही अलौकिक दर्शन हुए।

End of Feed