देश

राणा सांगा को गद्दार बताने वाले सपा सांसद के घर पर करणी सेना ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

सपा सांसद के घर करणी सेना ने हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया है।

Image

सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना ने किया हमला

Photo : ANI

Agra News: आगरा में सपा सांसद के घर करणी सेना ने हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, बुलडोजर लेकर पहुंचे 1000 कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ पथराव किया। पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए है।

मेवाड़ के शासक राणा सांगा ने की थी विवादित टिप्पणी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और करणी सेना के बीच जमकर मारपीट हुई है। करणी सेना ने आवास के बाहर लगे गेट को तोड़ा जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया। बता दें, समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद रामजी लाल सुमन ने मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर बीते 21 मार्च को विवादित टिप्पणी की थी। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को गद्दार कहा था। इसके बाद से ही रामजी लाल सुमन का विरोध हो रहा था। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई बड़े नेताओंने रामजी लाल सुमन के बयान पर आपत्ति जताई थी। बता दें, करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ इनाम का भी एलान किया था। करणी सेना ने घोषणा की थी कि सांसद रामजी लाल सुमन के मुंह पर कालिख पोतने और उन्हें जूते मारने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article