देश

कर्नाटक में बड़ा हादसा! विजयपुर में कार और गन्ना कटाई मशीन में भीषण टक्कर, 5 की मौके पर ही मौत

कर्नाटक में एक कार हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। कार सामने से आ रही एक गन्ना कटाई मशीन से टकरा गई, जिसमें दो महिला समेत 5 लोग मारे गए।

Image

कर्नाटक में सड़क हादसा

Photo : IANS

कर्नाटक के विजयपुर से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार और गन्ना कटाई मशीन के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक विजयपुर तालुक के अलियाबाद के रहने वाले हैं।

हंयंसगी से तालिकोट आते वक्त हुआ हादसा

मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह गंभीर हादसा हंयंसगी से तालिकोट आते वक्त हुआ है। मृतकों की पहचान निंगप्पा पाटिल (55), शांतप्पा पाटिल (45), भीमाशी संकनला (65), शशिकला (50) और दिलीप पाटिल (45) के रूप में हुई है।

आमने-सामने से टक्कर

जानकारी के मुताबिक एक कार और गन्ना काटने वाली मशीन की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। यह हादसा तब हुआ जब परिवार शादी के लिए लड़की देखकर कार में वापस लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही तालिकोट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और सभी शवों को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

चालक फरार

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन का चालक वाहन से फरार हो गया। आरोपी चालक की खोज जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बागेवाड़ी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article