देश

Karnataka Politics: डीके शिवकुमार को मिल गया सिद्दारमैया का आशीर्वाद, ब्रेकफास्ट मीटिंग में छुए CM के पैर, लगे गले

Karnataka Politics: कर्नाटक से अभी जो तस्वीर सामने आई है, उससे यह तो पूरी तरह से साफ हो गया है कि सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार को अपना आशीर्वाद दे दिया है।

Image

डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के छुए पैर (फोटो- PTI)

Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति नई करवट ले रही है। सिद्दारमैया जहां राज्य से निकलकर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनके डिप्टी डीके शिवकुमार, मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने जा रहा हैं। आज हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में ये बातें तब साफ हो गईं, जब डीके शिवकुमार, सिद्दारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखे। जिसके बाद सिद्दारमैया ने उन्हें गले लगा लिया।

ब्रेकफास्ट मीटिंग में शिवकुमार के नाम पर मुहर

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने आज अपने सरकारी आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ नाश्ता किया। उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डी.के. शिवकुमार के साथ-साथ अन्य मंत्री भी इस बैठक में शामिल हुए। सिद्दारमैया इसी बैठक में मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं ताकि शिवकुमार के लिए रास्ता साफ हो सके।

dk shivakumar and siddaramaia

नास्ते की टेबल पर सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

आज इस्तीफा देंगे सिद्दारमैया

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया, आलाकमान के आदेश के बाद आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंग। रिपोर्ट्स के अनुसार आज तीन बजे सिद्दारमैया राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेगे और फिर दिल्ली निकल जाएंगे। वहीं सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बीच, कर्नाटक राज्य पिछड़ा वर्ग समुदाय महासंघ ने कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को चेतावनी दी कि अगर सिद्दारमैया को हटाया गया तो पार्टी को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

कैसे लगी शिवकुमार के नाम पर मुहर?

सिद्दारमैया और शिवकुमार को मंगलवार को पार्टी ने दिल्ली बुलाया था, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं। जहां डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगी और तय हुआ है कि दिल्ली में सिद्धारमैया को बड़ी भूमिका दी जाएगी। जिसमें राज्यसभा की कुर्सी भी शामिल है। हालांकि सिद्दारमैया ने अभी तक इसपर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है। चूंकि यह संदेश सीधे राहुल गांधी की ओर से आया है, इसलिए सिद्दारमैया पद छोड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article