Karnataka News: कर्नाटक में किसानों का प्रदर्शन उग्र, 50 से अधिक गन्ना ट्रैक्टरों में लगाई आग

Karnataka News: कुछ प्रदर्शनकारियों ने मिल के सामने खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टरों में आग लगा दी। मिल के बाहर 200 से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े थे।

Karnataka News: कर्नाटक के बागलकोट जिले में गन्ना मिल मालिकों से 3,500 रुपए प्रति टन गन्ने की कीमत की मांग कर रहे किसानों का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गया। आंदोलनकारियों ने गन्ने से लदे 50 से अधिक ट्रैक्टरों को आग लगा दी।यह घटना मुधोल के पास महालिंगपुरा कस्बे के पास संगनाकट्टी क्रॉस की है। अनुमान है कि आग में हजारों टन गन्ना जलकर खाक हो गया।

FIRE

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

राज्य सरकार ने किसानों और कारखाना मालिकों के साथ बैठक के बाद गन्ने की कीमत 3,300 रुपए प्रति टन तय की थी।प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, आंदोलनकारी किसान मुधोल कस्बे के पास सिद्दापुरा में स्थित चीनी मिल को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने मिल के सामने खड़ी गन्ने से लदी ट्रैक्टरों में आग लगा दी। मिल के बाहर 200 से ज्यादा ट्रैक्टर खड़े थे।

End of Feed