हो गया तारीख का ऐलान! डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता

Karnataka New CM Oath Ceremony: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने डी.के. शिवकुमार को विधायक दल (CLP) का नेता चुन लिया है। बेंगलुरु में हुई सीएलपी बैठक में के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे। नेता चुने जाने के बाद डी.के. शिवकुमार ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Karnataka New CM Oath Ceremony: कर्नाटक में 'शिव राज' की शुरुआत हो चुकी है। डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) को कांग्रेस पार्टी ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। साथ ही अब उन्हें 3 जून को शपथ लेने के लिए राज्यपाल ने निमंत्रण भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, 3 जून को वो सीएम पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डी.के. शिवकुमार को 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। हाल ही में सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है।

dk shivkumar (2)

डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ। PTI

सीएलपी की बैठक में चुना गया नेता

डीके शिवकुमार के नाम की मुहर लगने के बाद बेंगलुरु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल यानी सीएलपी की मीटिंग हुई. इसमें पार्टी के दो बड़े नेताओं ने केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद रहे. उन्होंने पूरी प्रक्रिया को संभाला। इसके अलावा नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार ने प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात की।

End of Feed