Karnataka: IPL की सट्टेबाजी में गंवाए 1 करोड़ रुपये, तो पत्नी ने की खुदकुशी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 12:36 PM IST

Karnataka: कर्नाटक के एक शख्स ने आईपीएल सट्टेबाजी में 1 करोड़ रुपये गंवा दिए। जिसके चलते उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। 18 मार्च को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में रंजीता अपने घर पर लटकी हुई पाई गईं। परिवार के अनुसार, उसके पति दर्शन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था।

Bengaluru News: दर्शन बाबू एक इंजीनियर है, जो क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के शौकीन है। वर्ष 2021 से ही वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसे खेलों पर सट्टा लगा रहा है। वह अक्सर जुआ हारने के बाद वो पैसे उधार लेता है और या सट्टा खेलता है। उसकी 23 वर्षीय पत्नी रंजीता ने लेनदारों के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। 18 मार्च को रंजीता कर्नाटक के चित्रदुर्ग में अपने घर पर लटकी हुई पाई गईं। परिवार के अनुसार, दर्शन पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था।

IPL Betting Wife committed suicide

रंजीता और दर्शन बाबू।

उधार लेकर आईपीएल में करता था सट्टेबाजी

दर्शन होसदुर्गा में लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के रूप में काम करता था और 2021 से 2023 तक आईपीएल सट्टेबाजी के जाल में फंस गया था। इससे दंपति की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा। उसकी खराब किस्मत ने उसे कर्जदार बना दिया और उसने सट्टेबाजी के लिए 1.5 करोड़ से अधिक उधार ले लिया था और उसने अपना सारा पैसा खो दिया। दर्शन ने करीब 1 करोड़ कर्ज चुका दिया, पुलिस का कहना है कि उस पर अभी भी 84 लाख रुपये का ऋण बकाया है।

End of Feed