कर्नाटक हाई कोर्ट से सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और मंत्री बिरथी सुरेश को राहत, ईडी के नोटिस पर लगाई रोक

ईडी ने सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और मंत्री भारती सुरेश को MUDA घोटाले से संबंधित सुनवाई में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था।

Karnataka High Court: कर्नाटक हाई कोर्ट से सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और मंत्री बिरथी सुरेश को राहत मिली है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने आज MUDA घोटाला मामले में सीएम सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और मंत्री भारती सुरेश को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी समन पर रोक लगा दी है।

siddaramaiha

सिद्दारमैया की पत्नी को हाई कोर्ट से राहत

ईडी ने सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और मंत्री भारती सुरेश को MUDA घोटाले से संबंधित सुनवाई में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था। दोनों ने ईडी के समन पर सवाल उठाते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका पर सुनवाई करने वाली हाई कोर्ट के जस्टिस नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली एकल सदस्यीय पीठ ने 10 फरवरी को अगली सुनवाई तक ईडी के समन पर रोक लगा दी है।

End of Feed