कर्नाटक कांग्रेस में फिर तेज हुआ नेतृत्व संघर्ष, दिल्ली में पहुंचे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार; आलाकमान से मिलेंगे

कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा लगातार तेज हुई है। दरअसल, 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से ही यह दावा किया जाता रहा है कि सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर कोई फार्मूला बना था। शिवकुमार समर्थक अब उसी कथित समझौते को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। दोनों नेता 26 मई को कांग्रेस आलाकमान के साथ अहम बैठक करेंगे, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Siddaramaiah- DK Shivakumar

सिद्धारमैया- डीके शिवकुमार

दिल्ली रवाना होने से पहले सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व की ओर से बैठक के लिए बुलाया गया है, लेकिन एजेंडा क्या है इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने फोन कर बैठक की सूचना दी थी। इस दौरान जब नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी अटकलें हमेशा चलती रहती हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनके करीबी माने जाने वाले मंत्री, जिनमें सतीश जारकीहोली, जी परमेश्वर और एचसी महादेवप्पा भी दिल्ली आए हैं।

End of Feed