Karnataka CM Siddaramaiah Security Breach: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक हुई है। एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक भागते हुए उनके मंच पर पहुंच गया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया और स्टेज से नीचे उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भागते हुए मंच पर सीएम की ओर बढ़ता है।
सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक।
