देश

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया समेत पूरी कैबिनेट को मिली जान की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2024, 02:53 PM IST

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई मंत्रियों को मेल के माध्यम से धमकी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर ने कहा है कि एक बम धमाके में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गृहमंत्री और बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर को निशाना बनाया जाएगा।

Image

सीएम सिद्धारमैया समेत कई कैबिनेट मंत्रियों को जान की धमकी

Photo : BCCL

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत पूरी कैबिनेट को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को यह धमकी मेल के माध्यम से मिली है। धमकी भरे मेल में कर्नाटक पुलिस व इंटेलीजेंस विभाग के कान खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक की सीसीबी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी भरा मेल शनिवार दोपहर 2.48 बजे का है, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गृहमंत्री और बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर को बम धमाके में उड़ाने की बात की गई है। इस धमाके को रोकने के लिए ईमेल के माध्यम से 2.5 मिलियन डॉलर की मांग की गई है।

कई मंत्रियों को भी बनाया जाएगा निशाना

धमकी भरे मेल में कहा गया है कि बेंगलुरू में एक नियोजित बम धमाका होगा, जिसमें सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, गृहमंत्री और बेंगलुरू पुलिस कमिश्नर समेत कई मंत्रियों को निशाना बनाया जाएगा। यह ईमेल शाहिद खान नाम के शख्स ने भेजा था। ईमेल में यह भी उल्लेख किया गया है कि अपराधी 2.5 मिलियन डॉलर चाहते हैं ताकि योजनाबद्ध विस्फोट को अंजाम न दिया जा सके।

हाल ही में बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में हुआ था धमाका

बता दें, 1 मार्च को बेंगलुरू के प्रसिद्ध रामेश्वरम कैफे में एक बम धमाका हुआ था। यह धमाका टाइमर के माध्यम से किया गया था, जिसमें 10 लोग घायल हो गए थे। जिस समय धमाका हुआ, कैफे में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सीसीटीवी के माध्मय से हमलावर की पहचान कर ली गई है, उसने ही कैफे में बैग रखा था, जिसमें विस्फोट हुआ। हालांकि, पुलिस को अब तक हमलावर का कोई सुराग नहींं मिल पाया है। उधर, गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को सौंप दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article