कर्नाटक में पार्क की जमीन का नहीं होगा सार्वजनिक इस्तेमाल, शिवकुमार सरकार वापस लेगी विवादित विधेयक

Karnataka Park Land Controversy: कर्नाटक मंत्रिमंडल ने उस विवादित विधेयक को वापस लेने का फैसला किया है, जिसमें सरकारी पार्क और बगीचों की जमीन का पांच प्रतिशत तक हिस्सा सार्वजनिक कामों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी।

Karnataka Park Land Controversy:: कर्नाटक मंत्रिमंडल ने उस विवादित विधेयक को वापस लेने का फैसला किया है, जिसमें सरकारी पार्क और बगीचों की जमीन का पांच प्रतिशत तक हिस्सा सार्वजनिक कामों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

G Parameshwara with Shivakumar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, गृह मंत्री जी परमेश्वरम और बीके हरिप्रसाद (फोटो साभार: @DrParameshwara)

परमेश्वर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकार अब प्रस्तावित विधेयक को सार्वजनिक करेगी, लोगों से सुझाव मांगेगी और इसमें संशोधन के बाद इसे अगले विधानसभा सत्र में फिर से पेश करेगी। उन्होंने कहा, ''मंत्रिमंडल ने विधेयक वापस लेने का फैसला किया है। हम इसे चर्चा के लिए सार्वजनिक करेंगे और निश्चित रूप से संशोधनों के साथ अगले सत्र में इसे फिर से पेश करेंगे।''

End of Feed