देश

कर्नाटक विधानसभा में केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित, BJP ने किया वॉक आउट

Waqf Amendment Bill: कर्नाटक विधानसभा ने भाजपा के बहिर्गमन के बीच केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। भाजपा विधायकों ने विधेयक का विरोध करते हुए इसे तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताया।

Image

कर्नाटक विधानसभा में केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Photo : ANI

Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानसभा ने बुधवार को विपक्षी दल भाजपा के बहिर्गमन के बीच केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल द्वारा पेश किया गया था। पाटिल ने विधानसभा में प्रस्ताव पढ़ते हुए कहा कि यह सदन सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि वह वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को तुरंत वापस लेकर देश की सर्वसम्मत राय का सम्मान करे, जिसमें ऐसे प्रावधान हैं जो संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।

भाजपा ने इसे तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताया

भाजपा विधायकों ने विधेयक का विरोध करते हुए इसे तुष्टीकरण की पराकाष्ठा बताया। भाजपा के एक विधायक ने कहा कि हम इस प्रस्ताव का विरोध करते हैं। यह सरकार पाकिस्तान का पक्ष लेती है और यह मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर उन किसानों की पीड़ा पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया, जिनके भूमि अभिलेखों को वक्फ बोर्ड के पक्ष में बदल दिया गया।
Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article