कब और क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस? पढ़िए वीर सपूतों की शौर्यगाथा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 24, 2023, 04:04 PM IST

Kargil Vijay Diwas Story: हिन्दुस्तान के वीर सपूतों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया था और अपने शौर्य का परचम फहराया था। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान देकर तिरंगे की शान को बरकरार रखा। देश 25वां कारगिल विजय दिवस मनाने जा रहा है। आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं कि कारगिल विजय दिवस कब और क्यों मनाया जाता है।

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में भारत के वीर सपूतों ने पाकिस्तान को उसकी हद बताई थी। अपने जीवन की कुर्बानी देकर भारतीय शूरवीरों ने तिरंगे की शान को बरकरार रखा। हर भारतवासी गर्व से इस युद्ध को याद करता है और देश के वीर जांबाजों को सलाम करता है। 1999 के कारगिल युद्ध से जुड़ी कुछ यादगार से आपको रूबरू करवाते हैं। जब भारतीय सेना के शूरशूवीरों जवानों ने दुश्मनों का सामना डटकर किया और पाकिस्तान को युद्ध के मैदान से खदेड़ दिया।

Kargil Vijay Diwas

कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सेना ने खदेड़ा।

कब मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?

26 जुलाई, 1999 को भारतीय सेना के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया और कारगिल की दुर्गम चोटियों पर विजय का परचम फहराया। भारत के जांबाजों के शौर्य के सम्मान में 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस मनाता है। सीमा विवाद को लेकर छिड़े कारगिल युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को न सिर्फ खदेड़ा, बल्कि ऑपरेशन विजय को अंजाम दिया और टाइगर हिल समेत अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया।

End of Feed