Kargil Full Story: पाकिस्तान को कारगिल युद्ध से आखिर क्या मिला? समझिए इसका जवाब

Kargil War Full Story: साल 1999 में जब पाकिस्तान ने भारत की जमीन पर कब्जा करने की गुस्ताखी की, तो उसकी मंशा आखिर क्या थी और उसने ये सब करके आखिर क्या हासिल किया? आपको बताते हैं कि आखिर कारगिल युद्ध क्यों हुआ था और पाकिस्तान की सबसे बड़ी गलती का क्या अंजाम हुआ।

Kargil Vijay Diwas News: भारतीय सैनिकों को ये खबर मिली थी कि भारतीय सीमा में घुसकर पाकिस्तानी फौजियों और कश्मीरी आतंकियों ने कारगिल की जोटी पर कब्जा कर लिया है। तकरीबन 5 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर डेरा डाल लिया था। भारतीय सेना को इस घुसपैठ की सूचना एक भारतीय चरवाहे ने दी थी।

Kargil War

भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध क्यों हुआ था?

पाकिस्तानी फौजियों ने 5 भारतीय जवानों की हत्या कर दी

चरवाहे से मिली जानकारी की जांच के लिए पेट्रोलिंग टीम गई तो, पाकिस्तानी फौजियों ने 5 भारतीय जवानों को पकड़ लिया और उनकी हत्या कर दी। पाकिस्तान की इस हिमाकत के बाद युद्ध होना लाजमी था। पाक समर्थित आतंकियों और पाकिस्तानी सैनिकों ने लाइन ऑफ कंट्रोल (भारत-पाकिस्तान की वास्तविक नियंत्रण रेखा) को पार कर उन भारतीय चौकियों पर कब्जा करना शुरू कर दिया, जिन्हें भारतीय सेना सर्द मौसम में खाली कर दिया करती थी। पाकिस्तान ने भारत से किए सीमा समझौते को तोड़ दिया और तभी हिन्दुस्तान की तत्कालीन सरकार ने पड़ोसी मुल्क को सबक सिखाने का फैसला लिया।

End of Feed