Dynasty Politics: बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाले परिवारवादी नहीं हैं? सिब्बल ने पीएम मोदी पर किया पलटवार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 9, 2023, 11:56 AM IST

Dynasty Politics: तेलंगाना में पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और 'परिवारवाद' (वंशवाद) एक दूसरे से अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर प्रकार का भ्रष्टाचार बढ़ने लगता है। जहां 'परिवारवाद' होता है। इसके बाद संसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कुछ राजनीतिक परिवार के नाम लेते हुए कहा कि बीजेपी का इससे गठबंधन क्या परिवारवाद नहीं है?

Dynasty Politics: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को बीजेपी पर 'सुविधा की राजनीति' करने का आरोप लगाया। उन्होंने तेलंगाना में परिवारवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी पर हमला किया और विभिन्न राज्यों में बीजेपी के वंशवादी (परिवारवाद) राजनीतिक परिवारों के साथ गठबंधन करने के पिछले उदाहरणों का हवाला दिया।

Parivarvaad, Dynasty Politics, Narendra Modi, Kapil Sibal

Parivarvaad Politics : कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि पीएम ने केसीआर पर कटाक्ष किया। वे कहते हैं कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद ने हाथ से हाथ मिला लिया है। बीजेपी में क्यों शामिल हुए:- 1) पंजाब (अकाली) 2) आंध्र प्रदेश (जगन) 3) हरियाणा (चौटाला) 4) जम्मू-कश्मीर ( मुफ्ती) 5) महाराष्ट्र (ठाकरे)। यह परिवारवाद नहीं है जब बीजेपी ने उन्हें शामिल किया!

End of Feed