'बेटियों के प्रति सामने आ रही विपक्षियों की सोच', भाजपा सांसद कंगना रनौत ने क्यों कही ये बात?

Delimitation Bill: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार पर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन मामले को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

Delimitation Bill: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार पर महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन मामले को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि परिसीमन को लेकर बहानेबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष परिसीमन को लेकर बहाने बना रहे हैं। उस बात को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। देश देख रहा है कि उनकी (विपक्ष) मंशा क्या है और बेटियों के प्रति उनकी सोच सामने आ रही है।

BJP MP Kangana Ranaut

भाजपा सांसद कंगना रनौत

दक्षिणी राज्यों को मिलेंगी अधिक सीटें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्ष पर महिला आरक्षण कानून में संशोधन से संबंधित विधेयकों पर जनता को गुमराह करने के लिए दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया और दावा किया कि परिसीमन के बाद दक्षिणी राज्यों को अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि 2023 में जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम सर्वसम्मति से पारित किया गया था, तब सभी पार्टी सहमत थे कि यह जनगणना और परिसीमन के बाद लागू होगा। उन्होंने आरोप लगाया, ''आज विपक्ष ने यूटर्न ने ले लिया और वे इस संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं।''

End of Feed