बदलने लगे सुर! कमलनाथ से मिलकर बोले करीबी सज्जन वर्मा- कहीं नहीं जा रहे, कांग्रेस से ही चुनाव लड़ेंगे नकुल नाथ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 19, 2024, 06:03 PM IST

Kamal Nath News: कमलनााथ के करीबी नेता सज्जन वर्मा ने कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे। उनके पुत्र नकुल नाथ भी कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे।

Kamal Nath News: जो करीबी कुछ दिनों पहले तक कमलनाथ के नाराज होने की बात कह रहे थे, कांग्रेस का लोगो अपने प्रोफाइल से हटा रहे थे, उनके सुर अब बदलने लगे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा का सुर अब बदल गया है। कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों पर अब तस्वीर साफ होती दिख रही है। कमलनाथ के करीबी कांग्रेसी नेता सज्जन वर्मा ने दावा किया है कि कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे हैं और नकुलनाथ भी कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे।

kamal nath nakul nath

कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की लग रही हैं अटकलें (फोटो- @NakulKNath)

End of Feed