Kamal Nath News: कमलनाथ ने BJP में शामिल होने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया, शेयर की कांग्रेस की विचारधारा वाली पोस्ट

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा में शामिल होने की खबरों को कांग्रेस की विचारधारा को शेयर करते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा तानाशाही का मुकाबला करेगी और देश को दुनिया का सबसे सुंदर और मजबूत लोकतंत्र बनाएगी।

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी कांग्रेस नेता कमल नाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के साथ बातचीत की खबरों के बीच कांग्रेस की विचारधारा के बारे में एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया। कमल नाथ ने लिखा, '' कांग्रेस की विचारधारा सत्य, धर्म और न्याय की विचारधारा है। देश के सभी धर्मों, जातियों, क्षेत्रों, भाषाओं और विचारों के लिए कांग्रेस की विचारधारा में समान स्थान और सम्मान है। 138 साल के इतिहास में कांग्रेस पार्टी का अधिकांश समय संघर्ष और सेवा में बीता है। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में तानाशाही के खिलाफ संघर्ष में देश की सेवा करने की कांग्रेस नेताओं में होड़ लगी थी। राष्ट्र निर्माण ही कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य है।"

Kamal Nath

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस देश को बनाएगी सबसे सुंदर लोकतंत्र- कमलनाथ

कांग्रेस नेता ने आगे पोस्ट किया कि कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा तानाशाही का मुकाबला करेगी और देश को दुनिया का सबसे सुंदर और मजबूत लोकतंत्र बनाएगी। आज जब देश में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, तो केवल कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा ही तानाशाही का मुकाबला करेगी और देश को दुनिया का सबसे सुंदर और मजबूत लोकतंत्र बनाएगी। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. भीम राव अंबेडकर के रास्ते पर चलकर स्वर्णिम भारत बनाएं।'' इससे पहले, जब नाथ से पूछा गया कि खबरें (भाजपा में शामिल होने की) कैसे फैलीं, तो कमल नाथ ने कहा, " कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में , मैंने कहा था कि कोई भी किसी भी पार्टी से बंधा हुआ नहीं है। लेकिन अफवाहें थीं फैलाना था फैल गई।"

End of Feed