हैदराबाद में रैली दिल्ली पर नजर, बीआरएस के बैनर तले केसीआर की बड़ी जुटान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 18, 2023, 07:28 AM IST

भारत के संविधान में इस बात का जिक्र है कि हर कोई अपने हिसाब से अपने सफर को तय कर सकता है। देश की सत्ता पर काबिज होने के लिए राजनीतिक दलों के नेता तरह तरह की कोशिश करते हैं। उसी क्रम में बीआरएस के अध्यक्ष केसीआर अपना रुख पहले ही साफ कर चुके हैं। आम चुनाव 2024 से पहले गैर बीजेपी, गैर कांग्रेसी मोर्चा बनाने की कवायद में जुट गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीआरएस का नाम अब बीआरएस
  • तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव हैं अध्यक्ष
  • क्षेत्रीय दल को राष्ट्रीय शक्ल देने की कोशिश

आम चुनाव 2024(General elections 2024) में अभी वक्त है। लेकिन मोर्चा बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की तरफ से पहले से संकेत दिया जा रहा है कि राहुल गांधी से बेहतर पीएम मैटिरियल विपक्ष की तरफ से कौन हो सकता है तो विपक्ष के गैर कांग्रेसी धड़ों का रुख अलग है। तेलंगाना के सीएम के चंद्रेशखर राव अपनी पार्टी का नाम टीआरएस से बीआरएस(bharat rashtra samiti) करने के बाद हैदराबाद में रैली करने वाले हैं। इस रैली में शिरकत करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(arvind kejriwal), पंजाब के सीएम भगवंत मान पहले ही हैदराबाद पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(akhilesh yadav) और वाम दलों के नेता भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि तेलंगाना राष्ट्र समिति से भारत राष्ट्र समिति करने के बाद केसीआर की यह पहली बड़ी रैली होने जा रही है।

आम चुनाव 2024 की तैयारी

के चंद्रशेखर राव, बीजेपी के प्रखर आलोचकों में से एक हैं। पार्टी का नाम बदलने से पहले ही वो राष्ट्रीय राजनीति में आने की मंशा जाहिर कर चुके थे। उन्होंने कहा था कि देश में अब एक ऐसे मोर्चे की जरूरत है जो बीजेपी का विकल्प बन सके। इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आने की आवश्यकता है। लेकिन क्या जमीन पर सारा विपक्ष एक साथ आ पाएगा। यह देखने वाली बात होगी। जानकार कहते हैं कि विपक्ष की तरफ से एक अनार सौ बीमार वाली बात है। विपक्ष के कई नेताओं की हसरत पीएम की कुर्सी तक पहुंचने की है। लेकिन बड़ा सवाल है कि राष्ट्रीय फलक पर कांग्रेस क्या किसी ऐसे शख्स को स्वीकार करेगी जिसका नाता उसकी पार्टी से ना हो।

End of Feed