कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट, ली शपथ; बार एसोसिएशन नाराज

दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित किए गए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुप्त तरीके से शपथ दिलाए जाने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया है। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

आधिकारिक आवास से नोटों के अधजले बंडल मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से स्थानांतरित किए गए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने शनिवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। यह शपथ मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली द्वारा अपने चैंबर में सुबह साढ़े नौ बजे दिलाई गई। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुप्त तरीके से शपथ दिलाए जाने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया है।

End of Feed