बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने के मकसद से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे वहां उन्होंने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते हुए कहा कि 'भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है।'
जयपुर में जेपी नड्डा ने 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान किया शुरू
'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'हमने कहा था कि हम मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन हमारे विरोधी कहते थे कि तिथि कब बताएंगे? अब मैं उनसे कहता हूं कि जनवरी में उद्घाटन है, आप जरूर आएंगे'
जेपी नड्डा ने कहा कि 'भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है'
गौर हो कि जेपी नड्डा ने बिड़ला सभागार से भाजपा के 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत की, बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। इसके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के बीच जाकर सुझाव लेगी। इसके लिए आकांक्षा रथ तैयार किए गए है। पार्टी जो मेनिफेस्टो जारी करेगी, सरकार बनने पर उसे पूरा करने का संकल्प लिया गया है, कार्यक्रम के दौरान टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी किए जायेंगे।
