जम्मू कश्मीर में जोशीमठ जैसा संकट, डोडा के कई घरों में आई दरारें; 20 परिवारों को किया गया शिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 09:37 PM IST

डोडा के ठाठरी में नई बस्ती इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब गांव में भूस्खलन के कारण कुछ घर गिर गए। यहां कई घरों में दरारें आ चुकी हैं। जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल है। कई परिवारों को प्रभावित घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

जम्मू कश्मीर के डोडा में जोशीमठ जैसा ही संकट सामने आ गया है। यहां ठाठरी के नई बस्ती इलाके के दर्जनों घरों में दरारें आ गई हैं। जिससे लोगों के बीच डर का माहौल है। लोग अपने ही घरों को छोड़ कर जाने को मजबूर हो गए हैं।

डोडा जिले की ठाठरी नगरपालिका में नई बस्ती क्षेत्र में घरों के गिरने के बाद कम से कम 20 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके का दौरा किया और प्रभावित स्थानीय लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

End of Feed